73 डाकघरों में सभी काम होंगे अब डिजिटल
सीकर | जिले के सभी 73 डाकघर मंगलवार से ऑनलाइन हो गए। अब डाकघर से संबंधित कामकाज डिजिटल होगा। विशेष बात ये है कि ग्राहक डाक भेजने से लेकर पहुंचने तक की लोकेशन भी ऑनलाइन आसानी से पता कर सकेंगे। जिले में डाकघरों की 73 शाखाएं हैं। इनमें दो प्रधान डाकघर एवं 71 उपडाकघर हैं। अधीक्षक डाकघर गोपीलाल माली ने बताया कि जिले के डाकघर अब पूरी तरह से सीआईसी से जुड़ गए हैं। मुख्य डाकघर सहित जिले की विभिन्न शाखाएं हाईटेक हो गई हैं। सिस्टम के तहत डाकघर के कर्मचारियों को जहां यूनिक आईडी जारी कर व्यवस्था ऑनलाइन कर दी गई तो सर्विस बुक भी ऑनलाइन हो गई। निरीक्षक डाक पीआर मील ने बताया कि डाकघरों का कामकाज ऑनलाइन होने के बाद अब ग्राहकों को यह फायदा रहेगा।