16 डॉक्टरों के साक्षात्कार, अनुमोदन के लिए निदेशालय भेजी फाइल
16 डॉक्टरों के साक्षात्कार, अनुमोदन के लिए निदेशालय भेजी फाइल
सीकर | स्वास्थ्य केंद्रों में खाली पदों पर नियुक्ति के लिए 16 डॉक्टरों के इंटरव्यू हुए। इंटरव्यू में गायनिक स्पेशलिस्ट भी शामिल हुई। कलेक्टर की अध्यक्षता में चयन कमेटी ने इंटरव्यू के बाद अनुमोदन के लिए फाइल स्वास्थ्य निदेशालय भिजवा दी है। निदेशालय से परमिशन मिलने के बाद अर्जेट टेंपरेरी बेसिस पर इन डॉक्टरों की नियुक्ति दी जाएगी।
विधानसभा उपाध्यक्ष सिंगरावट आएंगे
सीकर | विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह 21 अप्रेल को दोपहर एक बजे सिंगरावट आएंगे। उपाध्यक्ष सिंगरावट में गौशाला में हरदयाल सिंह सीकर की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे सिंगरावट से शाम 4 बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे।
जिलेभर के संविदा कर्मचारियों का 51वें दिन भी सामूहिक अवकाश जारी
सीकर | एनएचएम प्रबंधकीय कर्मचारी महासंघ का सामूहिक अवकाश 51वें दिन भी जारी रहा। एनएचएम संविदा कर्मचारी नियमितीकरण, न्यायालय के आदेश की अनुपालन में वेतन पुनर्निर्धारण व एरियर भुगतान, प्रधानमंत्री के आठ मार्च 2018 के झुंझुनूं कार्यक्रम में लगाए गए झूठे मुकदमे हटाने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। जिलाध्यक्ष अनिल रचेता ने बताया कि मंगलवार को संविदा कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दिया। धरने में सभी ब्लॉक के कर्मचारी शामिल हुए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 50 दिन आंदोलन करने के बावजूद भी मांगें नहीं माने जाने पर कर्मचारियों में आक्रोश है।