पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • पटवार भर्ती अभ्यर्थियों ने बोर्ड कार्यालय पर किया प्रदर्शन

पटवार भर्ती अभ्यर्थियों ने बोर्ड कार्यालय पर किया प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटवार भर्ती अभ्यर्थियों ने बोर्ड कार्यालय पर किया प्रदर्शन



सीकर | अधीनस्थ बोर्ड में पटवार भर्ती-2015 से जुड़े शैक्षणिक योग्यता संबंधी मुद्दों को लेकर राजस्थान आरएससीआईटी संघर्ष समिति ने मंगलवार को जयपुर में बोर्ड के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। समिति के सुनील वर्मा व सीकर के संदीप कसाना के नेतृत्व में अभ्यर्थियों ने बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी की। बोर्ड अध्यक्ष बाबूलाल जाटावत व सदस्य बद्रीनारायण ने अभ्यर्थियों की मांग सुनी। उन्होंने शैक्षणिक योग्यता में उच्च न्यायालय के फैसले तथा अन्य नियमों के अनुसार किसी अभ्यर्थी के साथ भेदभाव नहीं करने व जल्द बैठक करने का आश्वासन दिया।

खबरें और भी हैं...