545 नर्सिंगकर्मियों को मिला प्रमोशन, अब इन्हें स्वास्थ्य केंद्र बदलने पड़ेंगे
सीकर | स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 545 नर्सिंगकर्मियों का प्रमोशन किया है। पदोन्नत नर्सिंगकर्मियों को नर्स प्रथम के पद पर नियुक्ति दी जाएगी। अतिरिक्त निदेशक ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। स्वास्थ्य विभाग 1200 से ज्यादा और नर्सिगकर्मियों को प्रमोशन देने के लिए सूची तैयार करवा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की पदोन्नति सूची में जिले के दो दर्जन नर्सिंगकर्मियों को फायदा मिला है। एसके अस्पताल के पांच नर्सिंगकर्मियों की पदोन्नति हुई है। स्वास्थ्य विभाग पदोन्नत नर्सिंग कर्मचारियों के पदस्थापन आदेश अलग से निकालेगा जो अगले सप्ताह तक जारी होंगे, लेकिन पदोन्नति की खुशी के बीच नर्सिंग कर्मचारियों के मुश्किल बढ़ गई हैं। क्योंकि जिले में नर्स प्रथम के पद खाली नहीं होने के कारण उन्हें दूसरे जिलों में भेजा जाएगा।