पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • बस स्टैंड शिफ्टिंग मामला : जवाब पेश करने के लिए 27 तक मांगा समय

बस स्टैंड शिफ्टिंग मामला : जवाब पेश करने के लिए 27 तक मांगा समय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निजी बस स्टैंड को मारू स्कूल से हटाकर सबलपुरा के पास स्थानांतरित किए जाने के मामले में स्थाई लोक अदालत में सुनवाई हुई। स्थाई लोक अदालत में लोक अभियोजक व नगर परिषद अधिवक्ता की ओर से जवाब पेश किए जाने के लिए मई तक समय देने की मांग की, लेकिन स्थाई लोक अदालत के कार्यवाहक अध्यक्ष पुरुषोत्तम बिल्खिवाल ने मामला जनहित से जुड़ा होने के हवाला देते हुए जल्द जवाब पेश करने के लिए 27 अप्रैल का समय निर्धारित कर दिया। बस स्टैंड को स्थानांतरित किए जाने आपत्ति जताते हुए दीपसिंह राठौड़ व अन्य की ओर से स्थाई लोक अदालत में याचिका दायर की गई थी। सरकार की ओर से लोक अभियोजक शिवरतन शर्मा, नगर परिषद की ओर से अधिवक्ता अरुण शर्मा ने जवाब पेश करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की।

खबरें और भी हैं...