एटीएम कार्ड बदल 20 हजार निकाले
सीकर | एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदल कर 3 युवकों ने 20 हजार निकाल लिए। पुलिस को एटीएम से तीनों युवक के सीसीटीवी फुटेज भी मिले हंै। पीड़ित सुरेश शर्मा निवासी डोटासरा बैंगलुरू में रहते हंै। डेढ़ साल बाद शनिवार को आए थे। वह खरीदारी के लिए सालासर बस स्टैंड पर रुके और एटीएम से रुपए निकालने गए। रुपए नहीं निकले तो दो युवक आए और कहा हम रुपए निकाल देते हंै। एक युवक बाहर ही खड़ा था। दोनों ने एटीएम में रुपए नहीं होने की बात कही और कार्ड बदल लिया। थोड़ी ही देर में सुरेश के मोबाइल पर 10-10 हजार निकालने का मैसेज आया। इस पर उन्हें ठगी का पता चला और कार्ड ब्लॉक कराया।