आज लगेगा टेस्ट ट्यूब बेबी शिविर
सीकर | दैनिक भास्कर एवं प्रताप आईवीएफ एंड फर्टिलिटी सेन्टर की ओर से टेस्ट ट्यूब बेबी शिविर रविवार को सुबह नौ बजे एसके हॉस्पिटल व सालासर रोड स्थित मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग के कमरा नं. 27 में लगाया जाएगा।
प्रताप आईवीएफ की निदेशक डॉ. सुमन कंवर ने बताया कि शिविर में निसंतान दंपती की जांच की जाएगी व टेस्ट ट्यूब बेबी (आईवीएफ) एवं जांच की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। एसके हॉस्पिटल के पीएमओ डॉ. एसके. शर्मा ने बताया कि जिन्होंने रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है वे शिविर के दौरान भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। डॉ. विक्रम सिंह तंवर ने बताया कि मात्र पांच हजार रुपए में जांच करवाई जाती है तथा टेस्ट ट्यूब बेबी की सुविधा मात्र 60 हजार रुपए में उपलब्ध हो सकेगी।