सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा सामुदायिक भवन
सीकर| शास्त्री नगर के वार्ड 14 में 67 लाख की लागत से डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामुदायिक भवन बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा की गई बजट घोषणा के तहत अम्बेडकर सामुदायिक भवन बनाने की कवायद शुरू की गई है। शनिवार को डॉ. अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में सांसद सुमेधानंद, राज्य सभा सांसद मदन लाल सैनी, कलेक्टर नरेश कुमार ठकराल, विधायक रतनलाल जलधारी, सभापति जीवण खां, यूआईटी चेयरमैन हरिराम रणवां, रामेश्वरलाल रणवां, महेश शर्मा ने भवन की आधारशिला रखी। वक्ताओं ने कहा कि सामुदायिक भवन में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। 6 माह में 67 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इस भवन में बिजली, पानी, पार्किंग, वाटर हार्वेस्टिंग सहित सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर उपसभापति अशोक चौधरी, अशोक चौधरी, वार्ड नम्बरो 14 की पार्षद कंचन कुमावत, राजकुमार जोशी, बाल किशन जोशी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
शास्त्री नगर में अंबेडकर जयंती पर हुए कार्यक्रम में सम्मानित करते हुए।
शनिवार को हुए कार्यक्रम के दौरान अंबेडकर भवन का शिलान्यास करते हुए।