127 किलो का केक काटा, 67 लाख रुपए की लागत से बनेगा अम्बेडकर सामुदायिक भवन
सीकर. अंबेडकर जयंती पर शनिवार को अंबेडकर सर्किल पर हुए कार्यक्रम में मौजूद लोग एवं मंचस्थ वक्ता। शोभायात्रा का शहर में कई जगह स्वागत किया गया।
डॉ. अंबेडकर की जयंती पर विभिन्न संगठनों की ओर से हुए कार्यक्रम, शोभायात्रा निकाली, सभा में प्रतिभाओं का सम्मान
भास्कर संवाददाता | सीकर
डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 127वीं जयंती के मौके पर शनिवार को शहर में विभिन्न संगठनों की ओर से कई कार्यक्रम हुए। शहर में शोभायात्रा निकाली गई। जो खटीकान प्याऊ से शुरू होकर डाक-बंगला तिराहा, कल्याण सर्किल, जाट बाजार होते हुए अम्बेडकर सर्किल में पहुंची। जहां सभा हुई। कार्यक्रम में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले लगभग 148 छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों, आरएएस में सफलता प्राप्त करने वालों को मोमेंटो, डिक्शनरी, प्रशस्ति-पत्र एवं लाईफ ऑफ मिशन पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। अम्बेडकर सर्किल पर आयोजित समारोह में डॉ. अम्बेडकर समारोह सोसायटी के राकेश जोया एण्ड टीम की ओर से 127 किलो का केक काटा गया।
समारोह में जगदीश दानोदिया, नरोत्तम, नंदलाल मीणा, विवेक महरिया, महेन्द्र सिंह नारनोलिया, राजेन्द्र मीणा आदि ने विचार व्यक्त किए। अतिथियों ने 13 बार रक्त दान करने वाली बांसड़ी कलां की महिला सुमन वर्मा को भी सम्मानित किया। वहीं, एक पुस्तक ‘घर-घर अम्बेडकर’ पुस्तक का भी विमोचन किया। समारोह में धोद विधायक गोरधन वर्मा, पूर्व विधायक पेमाराम, केडी बाबर, सभापति जीवण खां, प्रधान पिपराली संतोष वर्मा, अग्रवाल प्रन्यास के अध्यक्ष प्रमोद सिंघानियां, राजेन्द्र मीणा, सीताराम नायक, हरिकिशन पंवार, सीताराम ढीकिया, तुलसीराम मौर्य, केएल वर्मा, कैप्टन नारायण मीणा, जसवंत सिंह, टोडाराम रोलन, झाबरमल दानोदिया, जीएल लूनिया, एसपी राय, आरके सिंह, रघुवीरसिंह, मदन चिरानियां, पूर्व उप जिला प्रमुख पूरण कंवर, कृषि मण्डी अध्यक्ष सोनम वर्मा उपस्थित रहे। शोभा यात्रा का उदय सेवा संस्थान की ओर से तापडिय़ा बगीची के पास स्वागत किया गया। जिसमें संस्था के अध्यक्ष जाकिर बडग़ुजर, संरक्षक सुशील गढ़वाल, एडवोकेट आकाश नेहरा शामिल थे।
पुष्पांजलि अर्पित की
एबीवीपी के नगरमंत्री तेजकरण सिंह ने बताया कि राजकीय कला महाविद्यालय कटराथल पर पुष्पांजलि अर्पित कर संगोष्ठी आयोजित की गई। वहीं, संगठन के कार्यकर्ताओं की ओर से शोभायात्रा का स्वागत किया गया। जिसमें एबीवीपी के प्रांत उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश चौधरी, अतीस चंदपुरा, मिलन भारतीय, मयंक वर्मा, नीतीश, तेजकरण कुल्हरि, राजेश मुंड, राकेश धीवा, देवेश पायल, राजेंद्र सैनी,हिमांशु शर्मा आदि शामिल थे।
शनिवार को अंबेडकर जयंती पर हुए कार्यक्रम में 127 किलो का केक काटते हुए।
चैनपुरा में निकाली शोभायात्रा
सीकर| डॉ. अंबेडकर जयंती के मौके पर डॉ. भीमराव अंबेडकर युवा विकास समिति चैनपुरा दादली की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। प्रवक्ता डॉ जयप्रकाश महरिया ने बताया कि शोभायात्रा दादली के रामदेव मंदिर से शुरू होकर अंबेडकर चौक चैनपुरा में समाप्त हुई। जिसमें बाबा साहेब की झांकी व गाजे-बाजे के साथ विभिन्न वर्ग के लोग शामिल हुए। शोभा यात्रा को जगह-जगह सर्व समाज के लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान सभा भी आयोजित की गई। जिसमें सरपंच कल्याण सैनी, पूर्व सरपंच बजरंगलाल गुर्जर, मोहनलाल पंच, महिपाल बरबड़, भंवरलाल महरिया, महिपाल बरवड़, बोदूराम आदि शामिल थे। वहीं, फुले ब्रिगेड की ओर से भी जिला कार्यालय में अंबेडकर की जयंती मनाई गई। जिसमें जिला प्रमुख जयप्रकाश सैनी ने डॉ. अंबेडकर को युगपुरुष बताया। कार्यक्रम में ब्रिगेड के प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद सैनी, शंकरलाल सांखला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रतनलाल सैनी, एडवोकेट महेंद्र सैनी, पुष्कर सिंगोदिया, राज कटारिया, सुनील धो राणा शामिल थे।