पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • मई में शिविर में 1500 दिव्यांगों को देंगे उपकरण और चिकित्सा सहायता

मई में शिविर में 1500 दिव्यांगों को देंगे उपकरण और चिकित्सा सहायता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मई में शिविर में 1500 दिव्यांगों को देंगे उपकरण और चिकित्सा सहायता

भास्कर संवाददाता | सीकर

जिले में मई में दिव्यांगों के लिए तीन दिवसीय मेगा सहायता शिविर लगेगा। जिसमें 1500 से ज्यादा दिव्यांगों को जयपुर फुट समेत विभिन्न उपकरण और चिकित्सा सहायता मिलेगी। यह शिविर सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग द्वारा भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के सहयोग से लगेगा। सहायक निदेशक ओपी राहड़ ने बताया कि इस शिविर की संभावित तिथि 5 से 7 मई तय की गई है। शिविर में पंजीकृत दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल, बैसाखी, व्हील चेयर, श्रवण यंत्र के साथ जयपुर फुट भी दिए जाएंगे। वहीं दिव्यांगों को विभिन्न योजनाओं में ऋण दिलवाने का प्रयास भी होगा।

खबरें और भी हैं...