पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • कर्मचारी संयुक्त महासंघ की एक दर्जन मांगों पर राज्य सरकार ने सहमति दी

कर्मचारी संयुक्त महासंघ की एक दर्जन मांगों पर राज्य सरकार ने सहमति दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंत्रीमंडल समिति के साथ हुई दो दिवसीय वार्ता में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत की एक दर्जन से ज्यादा मांगों पर सरकार की सहमति बन गई है। वार्ता महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्रसिंह के नेतृत्व में शुरू हुई। जिलाध्यक्ष भंवर सिंह ने बताया कि वार्ता में मंत्रालयिक कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करने, एनपीसी को बंद करके पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने, अनुसूची पांच की कटौती वापिस लेने, स्कूलों की समय वृद्धि वापस लेने, सातवें वेतन आयोग के विकल्प पत्र की तिथि बढ़ाने, पदोन्नतियां नियमित कराने, प्रयोगशाला सहायक से बने शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने, विभागीय समस्याओं का शीघ्र समाधान करने, स्कूलों में कम्प्यूटर अनुदेशकों की भर्ती, विद्यालय सहायकों की भर्ती में आ रही कानूनी बाधाओं को दूर करने, संविदा कर्मचारियों को नियमित करने आदि मांगों पर मंत्रीमंडल समिति ने सहमति जताई है। वार्ता में सरकार के पंचायत राज मंत्री राजेंद्र राठौड़, सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनूस खान, सहकारिता मंत्री अजयसिंह किलक, कर्मचारी संयुक्त महासंघ के संतोष विजय, विपिन प्रकाश शर्मा आदि शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...