3 घर होने पर सिंगल फेस ट्रांसफार्मर लगा देंगे कनेक्शन
अजमेर डिस्कॉम सीकर वृत द्वारा शनिवार से शुरू होने वाले ग्राम स्वराज अभियान में बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे। अधीक्षण अभियंता विद्याधर सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर से 500 मीटर की दूरी होने व तीन घरों में बिजली कनेक्शन की मांग होने पर नया सिंगल फेस ट्रांसफार्मर लगा कर कनेक्शन दिए जा सकते हैं।
एपीएल और बीपीएल परिवारों को मौके पर ही देंगे बिजली कनेक्शन | अजमेर बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा रविवार को दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत दो शिविरों का आयोजन किया जाएगा। बाडलवास और जसरासर में लगने वाले शिविरों में एपीएल और बीपीएल परिवारों को मौके पर ही कनेक्शन देंगे। एमडी बीएम भामू ने बताया कि बिजली सबके लिए योजना में 15 अप्रैल को 11 सर्किल में 17 शिविर लगाए जाएंगे।