बाइक चोरी का एक आरोपी गिरफ्तार, चार बाइक बरामद
दांतारामगढ़ | पुलिस ने बाइक चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है । वहीं उसके कब्जे से चार चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस ने बताया कि एसपी के निर्देश पर एक टीम को गठन कर बाइक चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई । इसमें मुखबिर की सूचना पर बजरंग लाल उर्फ पूसाराम (20) पुत्र शंकर लाल जाट निवासी डारा का बास पुलिस थाना मारोठ को गिरफ्तार किया।उसके कब्जे से चार चोरी की बाइक बरामद की । गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया की बाइक सीकर,जोबनेर,जयपुर ग्रामीण व करघनी जयपुर शहर में भी बाइक चोरी करना स्वीकार किया है । पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ।