जयपुर से जीणमाताजी वाया खाटूश्यामजी रोडवेज बस शुरू
जयपुर से जीणमाताजी वाया खाटूश्याम होकर रोडवेज बस का संचालन शुक्रवार से शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जनसंवाद कार्यक्रम में खाटूश्याम बस सेवा शुरू कराने के लिए ज्ञापन दिया गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रोडवेज बस शुरू करने के निर्देश दिए। भाजपा मंडल जीणमाता के महामंत्री मनोज मिश्रा व राधेश्याम मिश्रा ने बताया कि रोडवेज बस शुरू हो गई है। बस सेवा शुरू होने से सात ग्राम पंचायतों के लोगों को फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि 24 अक्टूबर को जयपुर, रिंगस, खाटूश्यामजी, अलोद, गोवटी, कोछोर, जीणमाता मार्ग पर चल रही श्रीमाधोपुर डिपो की रोडवेज बस को बस कर दिया था। लोगों ने कई बार अधिकारियों को बस सेवा शुरू करने के लिए ज्ञापन दिए थे।