सैन महाराज की शोभायात्रा निकालकर बेटियों को शिक्षित करने का संदेश दिया
सैन समाज की ओर से शुक्रवार को निकाली गई शोभायात्रा में शामिल समाज की महिलाएं व युवतियां।
भास्कर संवाददाता | सीकर
सैन समाज सेवा समिति की ओर से सैन महाराज की 718 शोभायात्रा में बेटियों को बचाने का संदेश दिया। यात्रा गाजे बाजे के साथ रेशमा महल से प्रारंभ हुई जो विभिन्न मार्गों से होते हुए चांदपोल गेट के बाहर स्थित सैन महाराज के मंदिर पहुंची। मंदिर में महाआरती कर सामाजिक सद्भाव की कामना की गई। यात्रा में सैन समाज महिला मंडल एवं सैन समाज युवा मंडल के सदस्यों ने बेटियों को शिक्षित करने एवं उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। महिला मंडल की अध्यक्ष सविता मारोठिया ने बताया कि हमें बेटियों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए। सैन समाज सेवा समिति के संरक्षक सुआ लाल वर्मा एवं अध्यक्ष महेश वर्मा ने बताया कि समाज में बेटियों को शिक्षित करने विशेष ध्यान दिया जाएगा। नरेश सैन ने बताया कि यात्रा का कई सामाजिक संगठनों का स्वागत किया। जानकी प्रसाद इंदाेरिया, प्रदीप कुमावत एवं रामगोपाल शर्मा ने यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। यात्रा में क्षौरकार संघ के अध्यक्ष बाबूलाल सैन, संरक्षक महेंद्र सैन, महिला मंडल की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीनू सैन सहित कई समाज के लोग उपस्थित थे।