पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • 23 से 30 अप्रैल तक मनाया जाएगा सड़क सुरक्षा सप्ताह

23 से 30 अप्रैल तक मनाया जाएगा सड़क सुरक्षा सप्ताह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा विषय को लेकर 23 से 30 अप्रैल तक 29वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। एसपी राठौड़ विनीत कुमार ने बताया कि विश्व में सर्वाधिक मृत्यु सड़क दुर्घटनाओं के कारण होती है। शहरी क्षेत्रों में विकास के साथ-साथ वाहनों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आमजन वाहन चलाते समय यातायात नियमों की पालना नहीं करते है। उन्होंने बताया कि पुलिस ओवर लोड व तेजगति से वाहन चलाना, गलत ओवर टेकिंग, नशे में वाहन चलाना, बिना सीट बेल्ट व बिना हेलमेट लगाए वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। पुलिस सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत एनजीओ, राजकीय कार्मिकों एवं विद्यार्थियों की भी मदद लेगी। उन्होंने कहा कि राजकीय विभागों के अतिरिक्त स्वयं सेवी संस्थाओं, पेट्रोल पंप, बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन, ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन, रोटरी क्लब लायंस क्लब, निजी अस्पताल, बीमा कम्पनियों, वाहन डीलर्स एवं अन्य एजेन्सीज आदि के सहयोग से यातायात के नियमों की जानकारी देगी। शहर के मुख्य स्थानों पर संबंधित विभागों एवं स्वयंं सेवी संस्थाओं के सहयोग से झांकी व प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

प्रतियोगिता में तीन विजेताओं को करेंगे पुरस्कृत | प्रदर्शनी स्थल पर स्कूल, कॉलेजों के बच्चों को आमंत्रित कर प्रतिदिन सड़क सुरक्षा विषयों पर स्लोगन, वाद-विवाद, ड्राईंग, पोस्टर, प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिता आयोजित कर प्रथम तीन विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। चौराहों पर पोस्टर, बैनर, होर्डिंग लगवाए जाएंगें। प्रतिदिन स्कूल, कॉलेज के छात्र- छात्राओं के सहयोग से रोड़ शो, जन चेतना के अन्य कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक मंचन, सड़क सुरक्षा संबंधी अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएगी।

खबरें और भी हैं...