बीड़ में आत्महत्या करने वाले युवक की शिनाख्त
सीकर | चंदपुरा बीड़ में सुसाइड करने वाला युवक की शिनाख्त मुकेश(19) पुत्र मनोहरलाल सैनी निवासी उदादास की ढाणी, राधाकिशनपुरा के रूप में हुई है। एसआई कंचन ने बताया कि मुकेश 9 अप्रैल को मां मंजू देवी के साथ नानी के घर गया था। उसके बाद वहां से वापस आ गया था। उसका 7 साल से जयपुर स्थित मानसिक चिकित्सालय से उपचार चल रहा था।