शीर्ष नेतृत्व से नाराज एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सहित 4 का इस्तीफा
भाजपा एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र कुमार नारनोलिया, एससी मोर्चा के जिलामंत्री करण वर्मा, एससी मोर्चा के रानोली पलसाना मंडल अध्यक्ष महावीर प्रसाद वर्मा व एससी मोर्चा खाटूश्यामजी मंडल अध्यक्ष गंगा कुमारी ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की। पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता की। नारनोलिया ने कहा कि वे 14 सालों से पार्टी से जुड़े थे। लेकिन पार्टी के वर्तमान निर्णयों से नाखुश हैं। महेश कुमार ने कहा कि पार्टी के बडे़ नेताओं ने एससी, एसटी अधिनियम में संशोधन को लेकर मौन सहमति दी है। विकास का मुद्दा गायब हो चुका है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के बड़े नेता धर्म व जाति पर राजनीति कर रहे हैं। महावीर प्रसाद वर्मा, करण वर्मा व गंगा कुमारी ने भी समर्थन करते हुए साथ में ही इस्तीफे की घोषणा की।
इधर भाजपा ने कहा आरोप तथ्याें से परे |भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंघानिया ने कहा, इस्तीफा अभी नहीं मिला है। जिला मीडिया संयोजक प्रकाश दाधीच ने कहा कि नारनोलिया ने जो आरोप लगाए है वह तथ्यों से परे और मिथ्या हंै। सांसद सुमेधानंद, विधायक रतन जलधारी, चेयरमैन यूआईटी हरी राम रणवां, पूर्व विधायक केडी बाबर ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा एससी समाज का सम्मान किया है। देश के सर्वोच्च पद पर राष्ट्रपति के रूप में रामनाथ कोविंद को चुना। नारनोलिया को जानकारी नहीं होगी कि मुख्यमंत्री राजे ने बजट 2018 में 192 निकायों में अंबेडकर भवन बनाने का निर्णय किया है।
सीकर. इस्तीफे की घोषणा करते हुए।