आज सूर्य के मेष में प्रवेश के साथ खरमास का समापन, इस साल विवाह के 98 मुहूर्त
सीकर | सूर्य शनिवार को मेष राशि में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही खरमास का समापन होगा एवं मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। इस साल विवाह के 98 मुहूर्त हैं। 18 अप्रैल को अबूझ सावे के साथ विवाह मुहूर्तं की शुरुआत होगी। 14 मार्च से मांगलिक कार्य नहीं हो रहे थे। विवाह, वास्तु पूजन, मुंडन संस्कार सहित अन्य कामों पर प्रतिबंध था। अब 22 जुलाई तक वैवाहिक कार्य होंगे। इसके बाद 23 जुलाई को देवशयनी एकादशी से 19 नवंबर देवउठनी एकादशी तक विवाह कार्य बंद रहेंगे।