हर गैस वितरक को 100 परिवारों को उज्जवला योजना का लाभ दिलाना होगा
सीकर | गैस वितरकों को 20 अप्रैल को जिले के 100 परिवारों को उज्जवला योजना का लाभ दिलाना होगा। कलेक्टर नरेश कुमार ठकराल ने उज्जवला योजना को लेकर गैस कंपनियों के अधिकारियों अौर उनके वितरकों की हुई बैठक में यह निर्देश दिए। बैठक में जिला समन्वयक रविन्द्र मीणा, आईओसीएल के एरिया मैनेजर अनुभव मथोड़िया, बीपीसीएल की एसओ सुकीर्ति गुप्ता, निशांत तिवाड़ी समेत विभिन्न गैस कंपनियों के अधिकारी और गैस वितरक मौजूद थे।