पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • अब दांतारामगढ़ धोद में कैम्प लगाकर दिव्यांगों को बांटेंगे 100 ट्राइसाइकिल

अब दांतारामगढ़-धोद में कैम्प लगाकर दिव्यांगों को बांटेंगे 100 ट्राइसाइकिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग अब दो कैम्प लगाकर कार्यालय में रखी ट्राइसाइकिलों को वितरण करेगा। दैनिक भास्कर में 7 अप्रैल को इस संबंध में खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद विभाग ने दांतारामगढ़ व धोद पंचायत समितियों में शिविर लगाने का निर्णय किया है। सहायक निदेशक ओपी राहड़ ने बताया कि दांता में लगने वाले शिविर में 50 ट्राइसाइकिल और धोद में 50 ट्राइसाइकिलों को वितरण होगा। शिविरों में व्हील चेयर व बैसाखियों को वितरण भी किया जाएगा। भास्कर ने विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत 19 हजार दिव्यांगाें में से योग्य दिव्यांगों का चयन कर उन्हें ट्राइसाइकिल देने सुझाव दिया गया था। अब उसी के तहत पात्र दिव्यांगों की सूची बनाई जा रही है।

सीकर. विभाग के कर्मचारी ट्राईसाइकिल ट्रक में लोड करते हुए।

आज से छात्रावासों में दो बार बायोमैट्रिक हाजरी
सीकर | समाज कल्याण विभाग के छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों को शनिवार से दिन में दो बार बायोमैट्रिक मशीन में अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी। 17 छात्रावासों में बायोमैट्रिक मशीन आ गई है। सहायक निदेशक आेमप्रकाश राहड़ ने बताया कि हॉस्टल में रहने वाले विभाग के अधिकारियों और कार्मिकों को भी अपनी उपस्थिति मशीन में दर्ज करनी होगी। विभाग के 14 एसएसओ कार्यालयों में भी बायोमैट्रिक से ही कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज होगी। छात्रावासों में सुबह व शाम साढ़े 7 से 8 बजे के बीच बायोमैट्रिक हाजरी करनी होगी।

खबरें और भी हैं...