ई-वे बिल नहीं मिलने पर लगेगा जुर्माना
वाणिज्य कर विभाग की ओर से सप्ताह भर चले समझाइश अभियान के बाद अब एंटीविजन टीमें ई-वे बिल को लेकर पेनल्टी लगाने की कार्रवाई करेगी। जानकारी के मुताबिक विभाग की ओर से ई-वे बिल लागू होने के बाद एंटीविजन की टीमें जांच कर ई-वे बिल नहीं बनाने वालो से मौके पर ही ई-वे बिल जनरेट करवा रही थी। सात दिन की समझाइश की अवधि सोमवार को पूरी हो गई है। विभाग की ओर से अब पेनल्टी की कार्रवाई की जाएगी।