सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति पर लगाई रोक
हाईकोर्ट ने नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति देने पर आगामी सुनवाई तक रोक लगा दी है। ऐसे में 20 नए सफाई कर्मियों को नियुक्ति नहीं दी जा सकेगी। नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों की नियुक्त के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की गई थी। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आगामी सुनवाई तक रोक लगा दी। नगर अध्यक्ष अशोक कुमार चांवरिया ने बताया कि गोविंद, प्रमोद, अशोक कुमार, विजयकुमार, नवरतन आदि ने कोर्ट में अपील की थी।