पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • हर माह 150 से ज्यादा गर्भवती से भ्रूण जांच के नाम पर करते थे ठगी

हर माह 150 से ज्यादा गर्भवती से भ्रूण जांच के नाम पर करते थे ठगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौमूं में रविवार को पकड़े गए भ्रूण जांच गिरोह के सदस्यों ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए। गिरोह में एक सदस्य के पास सोनोग्राफी जांच की जिम्मेदारी नहीं होती है। शहर बदलते ही गिरोह में डॉक्टर बदल जाता था ताकि गर्भवती और उनके परिजनों को शक नहीं हो। वह सोनोग्राफी जांच का दिखावा करता था। गिरोह गर्भवती महिला की जांच कर लड़की होने की जानकारी देता। इसके बाद सांठगांठ कर निजी अस्पताल में गर्भपात करवा देता। पीसीपीएनडीटी की सीआई श्रीराम ने बताया कि रविवार को पकड़ा गया गिरोह हर माह 150 से 200 महिलाओं की जांच करता था। रविवार को वे एक दर्जन से ज्यादा महिलाओं की जांच करते थे। आरोपी ज्यादातर समय बोलेरो गाड़ी में ही जांच करते थे। पूछताछ में आरोपियों ने इलाके में 6 से ज्यादा दलाल होना स्वीकार किया है। टीम दलालों को गिरफ्त में लेने का प्रयास कर रही है। उल्लेखनीय है भ्रूण लिंग जांच करने के आरोपी गिरोह को पीसीपीएनडीटी की टीम ने रविवार को चौमूं से गिरफ्तार किया था। आरोपी वॉशिंग मशीन के पाइप को बल्ब से जोड़ देखे और उसे ही सोनोग्राफी मशीन बताकर जांच करने का दिखावा करते थे। इसके बावजूद यूट्यूब से डाउनोड सोनोग्राफी का वीडियो दिखा कह देते गर्भ में बेटी है। भ्रूण लिंग जांच के आरोपी शीशराम, सुरेंद्र और गोविंद को सोमवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने तीनों को जेल भेज दिया।

खबरें और भी हैं...