201 दीपकों से महाआरती कर भगवान परशुराम को याद किया
सीकर | परशुराम जयंती महोत्सव में ब्राह्मण संगठनों की ओर से परशुराम पार्क में 201 दीपकों से महाआरती की गई। इस मौके पर जिला साक्षरता अधिकारी राकेश लाटा ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायक है और हमें उनके बताये पथ पर चलना चाहिए। कमल सिखवाल, महेश शर्मा, रमेश जलधारी, अमित पुजारी, ओम प्रकाश कावडिय़ा, अरुण तिवाड़ी, सीमा पांडेय, मोनिका तिवारी, अर्चना पारीक, विप्र सेना अध्यक्ष अमित पुजारी, सुरेश पारीक, सीमा इंदौरिया, मीनाक्षी शर्मा, नीलम मिश्रा आदि थे।
(विस्तृत समाचार पेज - 15 पर)