डेढ़ किमी पीछे दौड़ी पुलिस, गाड़ी छोड़ खेतों में भागे, दो गिरफ्तार
सीकर | पिपराली राेड पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार में संदिग्ध घूम रही स्कार्पियों को पुलिस ने करीब डेढ़ किमी पीछा कर पकड़ा। गश्त के दौरान संदिग्ध गाड़ी की सूचना मिली। पहुंची तो उसमें सवार दो युवक स्कॉर्पियों छोड़ कर खेतों में भागने लगे। पुलिस ने राजू निवासी कटराथल व मनीष निवासी पिपराली को गिरफ्तार कर लिया। एसके अस्पताल से मेडिकल परीक्षण में दोनों के शराब के नशे में मिले।