पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • सरकारी छात्रावासों में व्यवस्थाएं सुधारने के लिए वार्डन खर्च कर सकेंगे एक लाख रुपए तक बजट

सरकारी छात्रावासों में व्यवस्थाएं सुधारने के लिए वार्डन खर्च कर सकेंगे एक लाख रुपए तक बजट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा राजकीय छात्रावासों के उपनिदेशक ने विभागीय अधिकारियों को जिले में चल रहे छात्रावासों की दशा सुधारने के निर्देश दिए हैं। छात्रावास की दशा सुधारने का काम तीन चरण में पूरा करना है। राजकीय छात्रावासों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवाने के लिए प्रारंभ किए गए भवन सुधार अभियान के तहत हॉस्टल वार्डन एक लाख रुपए के काम अपने स्तर पर करवा सकेंगे। इससे ज्यादा पैसे के लिए मंजूरी निदेशालय से लेनी होगी। उपनिदेशक सुभाष शर्मा ने विभाग के अधिकारियो और हॉस्टल वार्डनों की बैठक में छात्रावासों की स्थिति में सुधार को लेकर निर्देश दिए। शर्मा ने छात्रावासों में करवाए जाने वाले कामों की सूची 20 अप्रैल तक बनाने के निर्देश दिए। भवन सुधार अभियान के दौरान छात्रावासों में टूट-फूट, खिड़कियों के शीशे, टूटी नल, शॉवर, कुंदे लगाने जैसे कार्य करवाए जा सकते हैं। वहीं रंग-रोगन और भवन में बड़े सुधार के कार्य के लिए संबंधित वार्डन को पीडब्लूडी विभाग से एस्टीमेट बनवा कर विभाग को भिजवाना होगा। मीटिंग में सहायक निदेशक ओमप्रकाश राहड़, रवि लांबा, कपिला, मनोज जाट, धमेंद्र गढ़वाल आदि थे।

खबरें और भी हैं...