बाल विवाह रोकने के लिए पतंग का विमोचन
सीकर| बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प भाजपा सीकर की जिला संयोजक अनिता शर्मा व शारदा काबरा ने आखातीज पर बाल विवाह रोकने का संदेश देते हुए कलेक्टर नरेश कुमार ठकराल व एडीएम जयप्रकाश से पतंगों पर बाल विवाह रोकने का संदेश लिखकर विमोचन करवाया। 300 पतंगों पर बाल विवाह रोकने के संदेश लिखकर इन्हें बेटियों को वितरित किया जाएगा। इस दौरान भंवरी खाेखर, अंजू मोदी, सुनीता देवी, उमा सैनी, प्रिया शर्मा आदि उपस्थित रहीं।