घरों में 15 दिनों से नहीं आया पानी, महिलाओं ने किया अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव
वार्ड नंबर 50 के बिस्मिल्लाह कॉलोनी में पिछले 15 दिन से पेयजल की किल्लत बनी हुई है। पार्षद परवीन बानो के नेतृत्व में वार्ड की महिलाओं ने जलदाय विभाग में अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव कर पानी की मांग को लेकर ऑफिस के सामने ही धरना दिया। पार्षद परवीन बानों ने बताया कि इस बारे में संबंधित अधिकारियों को कई बार बताया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुअा। इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने घेराव किया। अधिशाषी अभियंता शिवदयाल मीणा ने दो दिन में समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। अधिकारी रामप्रताप गौड़, सहायक अभियंता लक्ष्मण दास जाटव को कार्रवाई के आदेश दिए। इस अवसर पर नजमा, जरीना, महमूदा, आमीना, रशीदा, किरण, बानो, सफिया, रजिया, वकीला, समीरा, मुस्लिम तगाला कोहिनूर जाकिर शिजाउद्दीन मंसूरी आदि मौजूद रहे।
सीकर. वार्ड में 15 दिनों से पानी नहीं आया तो महिलाओं ने किया घेराव।