जूते नहीं उतारे तो परीक्षार्थी को गैलेरी में बिठाया, परीक्षा नियंत्रक को दी शिकायत
सीकर| कृष्णा सत्संग बालिका महाविद्यालय में बुधवार को हुई एमएससी जूलॉजी प्रीवियस की परीक्षा में एक परीक्षार्थी ने जूते नहीं उतारे तो उसे गैलरी में बिठा दिया। सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक हुई परीक्षा में इनविजिलेटर ने कक्षाकक्ष में जूते पहन कर बैठे परीक्षार्थी काे जूते बाहर उतारकर आने को कहा। परीक्षार्थी ने वॉटकोन नामक छाले की बीमारी के चलते जूते उतारने से मना कर दिया तो उसकी कुर्सी कमरे से बाहर गैलेरी में लगा दी। परीक्षार्थी ने परीक्षा नियंत्रक को शिकायती पत्र लिखा। विवि रजिस्ट्रार डॉ. राजेंद्रसिंह ने बताया कि इनविजिलेटर जूते उतरवाकर चैकिंग तो कर सकता है लेकिन एक परीक्षार्थी को बाहर गैलरी में नहीं बिठा सकते।