पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • राष्ट्र निर्माण ट्रस्ट की भारत बचाओ महारथ यात्रा का स्वागत

राष्ट्र निर्माण ट्रस्ट की भारत बचाओ महारथ यात्रा का स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर| राष्ट्र निर्माण ट्रस्ट द्वारा आयोजित भारत बचाओ महारथ यात्रा जयपुर से दिल्ली जाते समय बुधवार को सीकर जिले एवं शहर के विभिन्न स्थानों से निकली। इस दौरान यात्रा का कई जगह स्वागत किया गया। जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की दिशा में देशवासियों को जागरूक करने के उद्देश्य से मार्च में जम्मू से शुरू हुई थी और कन्याकुमारी तक जाकर वापस जयपुर दिल्ली जा रही है। महायात्रा रैली में मेजर एसपी सिन्हा एवं महायात्रा के मुख्य संयोजक कर्नल टीपी त्यागी, वीर चक्र और कई सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी, संत, राष्ट्रीय सामाजिक एवं समाजसेवी संगठनों के प्रमुख और अन्य विशिष्ट जन शामिल थे।

उन्नाव व कठुआ में नाबालिग से ज्यादती के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

सीकर| उन्नाव और कठुआ जिले में नाबालिग के साथ हुई सामूहिक ज्यादती के विरोध में डॉ. भीमराव अंबेडकर सेवा समिति दौलतपुरा, कटराथल ओर मुस्लिम युवा समिति के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर गोगामेड़ी से छतरिया कुएं तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देकर अारोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। इस दौरान मुकेश वर्मा, धर्मेंद्र डोरवाल, राकेश कुमार, सुभाषचंद्र, हिदायत बैग, इस्लाम बैग, वशीम बैग, प्रहलाद, रणवीर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

तांत्या टोपे का बलिदान दिवस मनाया

सीकर| सीकर विकास मंच द्वारा तांत्या टोपे के 159 वें बलिदान दिवस पर दीप प्रज्जवलित कर उन्हें याद किया गया। शहर के सूरजपोल गेट स्थित तांत्या टोपे पार्क में बुधवार की शाम को मंच के कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलित किए। इस मौके पर साहित्यकार महावीर पुरोहित, इंदिरा चौधरी, अनिता शर्मा, हरलाल सिंह बढ़ोत, सलीम चौहान समेत अन्य शामिल हुए।

सदस्यता अभियान चलाया

सीकर| राष्ट्रीय बाह्मण महासंघ के स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय बाह्मण महासंघ युवा मोर्चा की अोर से सदस्यता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेश जलधारी, जितेंद्र जोशी थे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शुभम जोशी, शहर अध्यक्ष प्रणीता शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे।

मोबाइल टावर लगाने के विरोध में कलेक्टर को दिया ज्ञापन

सीकर| वार्ड 23 स्थित वीर तेजा कॉलोनी में मोबाइल टाबर लगाए जाने के विरोध में बुधवार को वार्डवासियों ने कलेक्‍टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में लोगों ने नगर परिषद के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए रास्ते पर 30 मीटर की ऊंचाई का मोबाइल टावर लगाने की शिकायत दी। बताया गया कि पूर्व में आयुक्त व पुलिस प्रशासन को भी अवगत करवाया गया था। लोगों ने टावर लगने से वार्डवासियों को परेशानी होने की बात कही है।

शराब के नशे में गिरने से अधेड़ की मौत

सीकर| सदर थाना इलाके में एक अधेड़ की शराब के नशे में जमीन पर गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक शंकरलाल (60) पुत्र भोडूराम निवासी माजीपुरा हलवाई का काम करता था। वह तासरबड़ी में शादी समारोह से काम कर लौट रहा था। उसने रास्ते में से शराब पी ली। चलते समय वह जमीन पर गिर गया। उसके सिर में गहरी चोट लगने से मौत हो गई।

पटाखे की तेज आवाज से परेशान हो रहे एसके अस्पताल में मरीज, शिकायत दी

सीकर| पटाखों की तेज आवाज से एसके हॉस्पिटल में मरीजों को हो रही परेशानी को लेकर अस्पताल प्रशासन ने बुधवार रात पुलिस से शिकायत की। उसमें अस्पताल परिसर के नजदीक शादी समारोह में पटाखे को प्रतिबंधित करने की मांग की गई। हॉस्पिटल के नाइट सुपरवाइजर रामसिंह शेखावत की ओर से की गई इस शिकायत में एमटीसी वार्ड में भर्ती नवजात बच्चे व हार्ट के मरीजों को परेशानी होने की बात कही गई है।

लोगों को दी कानून की जानकारी

सीकर| जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शांति नगर स्थित शाह वलि मंजिल में जागरूकता शिविर लगाया गया। एडवोकेट अरुण जांगिड़ व एडवोकेट याकूब अली ने लोगों को कानून की जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...