पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • लोसल में सरवड़ी मोड़ पर अनियंत्रित कैंपर पलटी, चालक की मौत

लोसल में सरवड़ी मोड़ पर अनियंत्रित कैंपर पलटी, चालक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोसल थाना इलाके में बुधवार दोपहर को सरवड़ी मोड़ पर अनियंत्रित बोलेरो कैंपर दो-तीन बार पलटी खा गई। हादसे में चालक की माैत हो गई। बोलेरो कैंपर सड़क से करीब सौ फीट नीचे पलटते हुए पहुंच गई।

घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। थानाधिकारी अभय सिंह ने बताया कि मृतक बलदेवाराम (36) पुत्र कान्हाराम निवासी सरवड़ी है। वह दोपहर एक बजे घर की ओर से बोलेरो कैंपर लेकर आ रहा था। सरवड़ी मोड पर कैंपर अनियंत्रित होकर सड़क से सौ फीट नीचे उतर गई और दो-तीन पलटी खाते हुए पलट गई। चालक बलदेवाराम कैंपर में ही नीचे दब गया। हादसे को देखकर स्थानीय लोग पहुंचे और कैंपर के नीचे फंसे बलदेवाराम को निकाला। इसके बाद पुलिस भी आ गई। पुलिस ने गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बलदेवाराम 4 दिन पहले ही दुगोली से वापस आया था। उसके एक बेटा व एक बेटी है।

लोंसल. मृतक।

खबरें और भी हैं...