पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • ग्राहकों की बिना सहमति गैस कनेक्शन ट्रांसफर, आपत्ति के बाद भी दूसरी एजेंसी पर शिफ्ट किए जा रहे हैं, फोन भी आ रहा बंद

ग्राहकों की बिना सहमति गैस कनेक्शन ट्रांसफर, आपत्ति के बाद भी दूसरी एजेंसी पर शिफ्ट किए जा रहे हैं, फोन भी आ रहा बंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई गैस एजेंसियों के उपभोक्ता बढ़ाने के लिए ऑयल कंपनियां उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी कर रही हैं। उपभोक्ताओं की सहमति के बिना गैस कनेक्शन ट्रांसफर किए जा रहे हैं। गंभीर यह है कि गैस कनेक्शन ट्रांसफर से पहले उपभोक्ताओं को भेजे जा रहे एसएमएस में दिया गया फोन नंबर बंद आ रहा है। रजिस्टर्ड डाक के जरिए भेजी गई आपत्तियों पर भी विचार नहीं किया जा रहा है। कंपनियां मनमर्जी से गैस कनेक्शन ट्रांसफर कर रही है। हाल में शहर के पांच हजार उपभोक्ताओं को कनेक्शन ट्रांसफर किए जाने का नोटिस दिया गया है। बीपीसी की ओर से शहर में चार नई गैस एजेंसियां खोल दी गई, जबकि में चार एजेंसियां पहले थी। अब बीपीसी पुरानी एजेंसियों से जुड़े उपभोक्ताओं को नई एजेंसी में ट्रांसफर कर रही हैं। इसमें मनमर्जी का खेल चल रहा है। उपभोक्ताओं को पांच किमी दूर तक दूसरी एजेंसी में शिफ्ट किया जा रहा है। ऐसे में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में ऐसे ही मामले में हाईकोर्ट आदेश दे चुका है कि उपभोक्ताओं की सहमति के बिना कनेक्शन ट्रांसफर नहीं किया जाए। उपभोक्ताओं ने कंपनी अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया।

कंपनी मैसेज कर मांग रही अापत्ति, लेकिन नहीं किया जा रहा समाधान

केस -1 | वार्ड सात निवासी संतोष प|ी मुरारीलाल ने भगवती गैस एजेंसी से कनेक्शन ले रखा है। उन्हें मोबाइल पर 28 फरवरी को कनेक्शन ट्रांसफर करने के संबंध में एसएमएस मिला। उपभोक्ता ने मौजूदा एजेंसी पर आपत्ति दर्ज करवाने के साथ इसकी सूचना 12 मार्च को रजिस्टर्ड डाक के जरिए ऑयल कंपनी कार्यालय को भेज दी। इसके बावजूद बिना सहमति के 20 मार्च को भगवती गैस एजेंसी पर कनेक्शन ट्रांसफर कर दिया गया।

केस -2 | कारगिल शहीद मार्ग निवासी कृष्णकुमार पुत्र औंकारमल भगवती गैस एजेंसी के उपभोक्ता थे। उन्हें ऑयल कंपनी की ओर से 28 फरवरी को कनेक्शन ट्रांसफर करने के बारे में एसएमएस मिला। एसएमएस में दिए गए फोन नंबर 0141-6500688 बंद आ रहे थे। उपभोक्ता ने 12 मार्च को रजिस्टर्ड डाक के जरिए कनेक्शन नहीं किए जाने की सूचना गैस कंपनी कार्यालय को भिजवा दी। इसके बावजूद 20 मार्च को उनका कनेक्शन दूसरी एजेंसी में ट्रांसफर कर दिया गया।

यूं भेजा रहा है मैसेज | ऑयल कंपनियों की ओर से गैस उपभोक्ताओं मोबाइल पर एसएमएस भेजा जा रहा है। इसमें बताया जा रहा है कि उनका गैस कनेक्शन दूसरी गैस एजेंसी पर ट्रांसफर किए जाने की प्रक्रिया में है। संबंधित गैस एजेंसी के नंबर दिए जा रहे हैं। 0141-6500688 नंबर दिया जा रहा है। गैस कनेक्शन ट्रांसफर के संबंध में उपभोक्ता 15 दिन में डाक के जरिए कंपनी कार्यालय में आपत्ति दर्ज करवा सकता है, लेकिन एसएमएस में इस बात का कहीं उल्लेख नहीं है कि 15 दिन में आपत्ति नहीं की जाती है तो कनेक्शन ट्रांसफर कर दिया जाएगा, जबकि कंपनी मनमर्जी से कनेक्शन ट्रांसफर कर रही हैं।

एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, आपत्तियों का लगा ढेर | कनेक्शन ट्रांसफर का मैसेज आने के साथ ही एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ होने लगी है। उपभोक्ता कनेक्शन पुरानी एजेंसी पर ही आपत्ति सौंप रहे हैं।

स्थाई लोक अदालत दे चुकी है आदेश | उपभोक्ताओं की बिना सहमति के गैस कनेक्शन ट्रांसफर किए जाने के मामले में जनवरी महीने में न्यायालय स्थाई लोक अदालत भी एक आदेश दे चुकी है। उपभोक्ताओं की ओर से पेश किए गए परिवाद पर निर्णय दिया गया था कि किसी भी गैस उपभोक्ता का कनेक्शन स्थानांतरित करने से पहले उपभोक्ता को नोटिस जारी कर सुनवाई करनी होगी।

खबरें और भी हैं...