पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • स्कूटी पर जा रही छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले दो युवक गिरफ्तार

स्कूटी पर जा रही छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले दो युवक गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | बनीपार्क इलाके में राम मंदिर के पास शुक्रवार शाम को बाइक सवार दो युवकों द्वारा स्कूटी सवार छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। कुछ दूर चलने के बाद चिंकारा कैंटिन के पास छात्रा ने स्कूटी रोकी और चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी को बताया। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार दोनों को रुकवाया और बनीपार्क पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बनीपार्क पुलिस ने बाइक सवार आमेर निवासी कुलदीप सिंह व सीकर निवासी प्रतीक खण्डेलवाल को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी संजय कुमार आर्य ने बताया कि इस संबंंध में पीड़ित छात्रा निवारू रोड निवासी अर्चना ने दोनों युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करवा दिया है।

खबरें और भी हैं...