पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • रलावता टोल पर फायरिंग के चार आरोपी प्रतापगढ़ में गिरफ्तार

रलावता टोल पर फायरिंग के चार आरोपी प्रतापगढ़ में गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रलावता टोल बूथ पर लगातार दो दिनों तक फायरिंग कर लूट के चार आरोपियों को प्रतापगढ़ पुलिस ने हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि रलावता टोल बूथ पर फायरिंग करने वाले चार आरोपियों को प्रतापगढ़ पुलिस ने धौलापानी के पास से गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि देवीलाल पुत्र गीगराज निवासी खंदूदरा-खंडेला, ओमप्रकाश सामोता पुत्र दानाराम निवासी सामोता की ढाणी-शिवपुरा, राकेश पुत्र नानूराम निवासी जयरामपुरा, राजूराम पुत्र सीताराम निवासी गणेशपुरा-लोसल को हथियारों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। श्रीमाधोपुर पुलिस चारों काे प्रोडक्शन वारंट लेकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लेकर आएगी। गिरफ्तार ओमप्रकाश शिवशक्ति स्टोन माइंस डाबला में काम करता है। वह बिना नंबर की कैंपर चलाता है। उसी कैंपर में उसने तीनों को साथ लेकर वारदात को अंजाम दिया। जांच में पता लगा कि प्रतापगढ़ में भी वह माइंस पर ही गया था, जहां पुलिस ने तलाशी के दौरान हथियारों के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक आरोपी राकेश हाल ही में जेल से जमानत पर छूट कर आया है। उसे पुलिस ने गत माह हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि खंडेला, दांतारामगढ़ व रींगस पुलिस पिछले दो दिनों से दबिश देकर आरोपियों की तलाश कर रही थी। उसके बाद चारों फरार होकर प्रतापगढ़ चले गए।

खबरें और भी हैं...