पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • कुड़ली में स्थित सीमेंट के गाेदाम में ट्रक खाली करने के दौरान हादसा, ट्रक जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार

कुड़ली में स्थित सीमेंट के गाेदाम में ट्रक खाली करने के दौरान हादसा, ट्रक जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुड़ली में सीमेंट के गोदाम में मंगलवार सुबह सीमेंट खाली करने को लेकर ट्रक को पीछे करते समय एक मजदूर दीवार और ट्रक के बीच में फंस गया। मजदूर की सिर कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद दादिया पुलिस व उद्योग नगर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद दोनों थानों की पुलिस इलाके को लेकर उलझ गई। घटना स्थल उद्योग नगर का होने पर उद्योगनगर पुलिस ने मृतक के शव को एसके अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर मृतक के बहनोई को सौंप दिया। वहीं ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।

एएसआई भानाराम ने बताया कि ट्रक चालक शिवसिंह पुत्र अमरसिंह निवासी ब्यावर-अजमेर को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि मृतक प्रमोद (35) पुत्र हरीसिंह आइला आगरा का रहने वाला था। वह सीकर में अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ रहकर मजदूरी करता था। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह करीब आठ बजे सीमेंट से भरा हुआ ट्रक बिड़ला उत्तम मंगलम सीमेंट एजेंसी में आया। एजेंसी मालिक महेंद्र कुमार ने ट्रक से सीमेंट गोदाम में उतारने के लिए मजदूरों को बुला लिया। इसके बाद चालक शिवसिंह ट्रक को पीछे कर गोदाम में लगा रहा था। ट्रक के पीछे दो-तीन मजदूर भी खड़े थे। वे ट्रक को पीछे करते समय आवाज लगा रहे थे। चालक ने ट्रक को जैसे ही पीछे किया तो अचानक प्रमोद ट्रक व दीवार के बीच फंस गया। वह ट्रक को देखकर हटा भी नहीं। ट्रक और दीवार के बीच में फंस जाने से उसका सिर कुचल गया। मजदूरों ने ट्रक को रोकने व मृतक प्रमोद को हटने के लिए काफी आवाज भी लगाई, लेकिन तब तक हादसा हो गया। मजदूरों ने हादसे को देखकर हंगामा भी किया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। तब दादिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद इलाका नहीं होने के कारण उद्योग नगर पुलिस को बुलाया गया।

पीछे करते समय ट्रक व दीवार के बीच फंसने से मजदूर की मौत, उद्योग नगर व दादिया पुलिस सीमा विवाद काे लेकर आधे घंटे तक उलझती रही

विवाद इसलिए : खड़ा ट्रक कुड़ली में तो घटना स्थल शिवसिंहपुरा में

घटना के बाद जब्त हुआ ट्रक।

बिड़ला उत्तम मंगलम सीमेंट एजेंसी कुड़ली में है और वह दादिया थाना इलाके में आती है। वहीं उसके सामने ठीक शिवसिंहपुरा आता है जो कि उद्योग नगर थाने का इलाका है। दोनों के बीच की सड़क भी दादिया थाने में ही आती है। ऐसे में जब घटना की जानकारी पर दादिया थाने से एएसआई नाथूसिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे तो उन्होंने इलाका नहीं होने की बात कहते हुए उद्योग नगर पुलिस को घटना की सूचना दे दी। इसके बाद उद्योग नगर थाने से एएसआई भानाराम भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। तब उन्होंने भी सीमेंट एजेंसी दादिया में होने की बात कह कर जांच करने की बात कहीं। दोनों थानों की पुलिस घटना में जांच करने को लेकर उलझ गए। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद उद्योग नगर थाना पुलिस ने शव को निकाल कर एसके अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के बहनोई भोलासिंह निवासी भीलपुर-मध्यप्रदेश को शव का पोस्टमार्टम करा सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को लापरवाही से वाहन चलाने पर गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं...