पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • बोरवैल 15 दिनों से खराब, घरों में पानी किल्लत सप्लाई में आया झाग युक्त लाल रंग का पानी

बोरवैल 15 दिनों से खराब, घरों में पानी किल्लत सप्लाई में आया झाग युक्त लाल रंग का पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड 19 चांदपोल गेट के बाहर बांडियावास के मीणों का मोहल्ला में 15 दिनों से पानी नहीं आया। लोगों ने जलदाय विभाग का घेराव कर प्रदर्शन किया। जीतू मीणा ने बताया कि विभाग की बोरवैल 15 दिनों से खराब है। कैलाशचंद मीणा, रामचंद्र मीणा का आरोप है कि पार्षद भागीरथ सैनी और विधायक रतन जलधारी को भी अवगत कराया गया। सुनील मीणा ने बताया कि जब कार्यालय गए तो वहां कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था। अधिकारी को पता चला तो वे एक घंटे बाद कार्यालय आए। दूसरी अोर वार्ड नंबर 15 बडगुर्जरों की ढाणी, राधा मोहनजी का जाव, विक्रम स्कूल के पास के इलाकों में कई दिनों से लाल रंग और झाग युक्त पानी लोगों के घरों में पहुंच रहा है। अजहरुद्दीन ने बताया कि जलदाय विभाग द्वारा मटमैला, बदबूदार पानी सप्लाई किया जा रहा है। एक्सईन आरपी गौड़ ने बताया कि मीणों के मोहल्ले की समस्या के लिए अवगत करा दिया गया है। इसे जल्द ही ठीक करवा देंगे। वार्ड 15 में झाग युक्त पानी आने की समस्या बुधवार को दिखावा लेंगे।

सीकर. जलदाय विभाग पर घेराव करते वार्ड 19 के लोग।

खबरें और भी हैं...