पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • आदित्य इंडिया अंडर 23 क्रिकेट टीम के संभावितों में शामिल, कैंप 25 जून से होगा

आदित्य इंडिया अंडर-23 क्रिकेट टीम के संभावितों में शामिल, कैंप 25 जून से होगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर | राजस्थान अंडर 23 के कप्तान और क्रिकेटर आदित्य गढ़वाल का भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की जूनियर चयन समिति ने अंडर 23 एनसीए कैंप के लिए चयन किया गया है। यह कैंप बैंगलुरू स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में 25 जून से 24 जुलाई तक होगा। आदित्य के अलावा तेज गेंदबाज खलील अहमद को भी कैंप के लिए चुना गया है। कैंप के बाद इंडिया अंडर-23 की घोषणा की जाएगी। कैंप के लिए देशभर के 25 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयन की खुशी में मंगलवार को नवलगढ़ रोड स्थित एचजी क्रिकेट एकेडमी में जश्न मनाया गया। कोच देवेंद्र शेखावत ने बताया कि इस वर्ष आदित्य ने राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में काफी शानदार प्रदर्शन किया था। इसके दम पर आदित्य को अंडर 23 के कैम्प के लिए चुना है।

खबरें और भी हैं...