पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • गांवों की 401 किमी लंबी सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा

गांवों की 401 किमी लंबी सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवों से शहर तक पहुंचने वाली सड़कों का कायाकल्प होगा। पीडब्ल्यूडी 401 किलोमीटर लंबी सड़कों का नवीनीकरण कराएगी। नवीनीकरण पर 10 हजार 614 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। भाजपा सरकार के कार्यकाल में अब तक दी गई सबसे बड़ी रकम है। विभाग ने सड़कों के नवीनीकरण को लेकर टेंडरों की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

नवीनीकरण की जाने वाली सड़कों को तीन श्रेणियों में बांटा है। इनमें मुख्य जिला सड़क और ग्रामीण सड़कें शामिल हैं। इन टूटी सड़कों का नया निर्माण कराया जाएगा। नए सिरे से डामर डाली जाएगी। पानी के बहाव वाले इलाके में सीमेंटेड सड़क बनेगी। पीडब्ल्यूडी ने नीमकाथाना, धोद और दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा सड़कों का नवीनीकरण कराए जाने की स्वीकृति जारी की है। विभाग नीमकाथाना इलाके में 3094 लाख रुपए खर्च करेगा। धोद की 76 किमी लंबी सड़कों पर 1556 लाख खर्च किए जाएंगे। दांतारामगढ़ में 62 किमी सड़कों का कायाकल्प होगा। यहां 1575 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। सड़कों का नवीनीकरण का काम विधानसभा चुनावों से पहले कराया जाएगा। पीडब्ल्यूडी ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।

टेंडर प्रक्रिया शुरू, धोद, दांतारामगढ़ और नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र में होंगे सबसे ज्यादा खर्च

विधानसभा सड़कें खर्च होने

क्षेत्र वाली राशि

सीकर 8 9.13 करोड़

धोद 19 15.56 करोड़

दांतारामगढ़ 7 15.75 करोड़

नीमकाथाना 25 30.94 करोड़

फतेहपुर 4 1.37 करोड़

लक्ष्मणगढ़ 5 3.04 करोड़

श्रीमाधोपुर 13 7.79 करोड़

खंडेला 16 16.66 करोड़

105 किमी लंबी लिंक सड़कों की पहले भी मिल चुकी है स्वीकृति

जिले में नई लिंक सड़कों की स्वीकृति भी मिल चुकी है। ये सड़कें 127 गांवों को जोड़ेंगी। पीडब्ल्यूडी इन 3340 लाख रुपए खर्च करेगी। 25 मई तक नई बनने वाली इन सड़कों के टेंडर जारी हो जाएंगे। अगले माह से इनका काम शुरू कराया जाएगा। नीमकाथाना में सबसे ज्यादा 14 सड़क, सीकर में 10, दांतारामगढ़ और खंडेला विधानसभा क्षेत्र 18, धोद, लक्ष्मणगढ़ और फतेहपुर में 21 सड़कों को मंजूरी मिल चुकी है।

खबरें और भी हैं...