सीकर | अखिल भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ 22 मई को हड़ताल पर रहेंगे। जीडीएस कमेटी की रिपोर्ट लागू नहीं करने व भविष्य में कमेटी की सिफारिश लागू नहीं होने का विरोध कर रहे हैं। संघ के सचिव शिवभगवान शर्मा ने बताया कि ग्रामीण डाक कर्मचारी सुबह छह बजे से हड़ताल पर जाएंगे।