पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • जल मित्र लोगों को जोड़कर बचाएंगे पानी, लाइन का लीकेज ठीक करेंगे

जल मित्र लोगों को जोड़कर बचाएंगे पानी, लाइन का लीकेज ठीक करेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिक भास्कर की जलमित्र योजना के तहत शहर के सभी वार्डों में 50 जलमित्र बनाए गए हैं। जलमित्र गली-मोहल्ला, कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में आमजन को पानी बचाने की मुहिम से जोड़ रहे हैं। पेयजल लाइनों में लीकेज, अधिक भूमिगत जलदोहन कर उससे अनुपयोगी कार्यों में इस्तेमाल करने वाले लोगों से समझाइश कर रहे हैं। शनिवार शाम पांच बजे दैनिक भास्कर कार्यालय में जल मित्रों की बैठक आयोजित की गई। सभी जल मित्रों ने भास्कर की पेयजल बचाने की मुहिम को अभूतपूर्व बताते हुए इससे जुड़कर जल बचाने की शपथ ली। सभी जल मित्रों ने अपने सुझाव दिए और पिछले 20 दिन में अपने द्वारा जल बचाने के किए गए प्रयासों के बारे में जानकारी दी। सभी जल मित्रों को पानी बचाने, वाहनों को बाल्टी में पानी लेकर धोने, नहाने के दौरान शावर का इस्तेमाल नहीं करने व घरेलू कार्यों में पानी की बचत कैसे की जा सकती है, इसके बारे में बताया।

जलमित्र डॉ. संपत्ति मिश्रा ने बताया कि हम हर कॉलोनी और वार्डों में लीकेज ढूंढ़कर उन्हें सही करवाएंगे। सभी जलमित्र को अपने-अपने वार्डों में पानी बचाने के लिए एक कमेटी का गठन कर लीकेज को आमजन के सहयोग से एकत्रित की गई राशि से ठीक करने की बात कही। वार्ड 34 के माधोसिंह ने बताया कि भास्कर में खबर छपने के बाद अधिकारियों ने लीकेज ठीक किया। डॉ. जाकिर बड़गुर्जर ने कहा कि वार्ड चार व पांच में पिछले 20 दिन के अंतराल में हमने पाइप लाइनों के लीकेज सही करवा दिए हैं। सन्नों मोदी ने बताया कि हर वार्ड में हम छोटी-छोटी मीटिंग कर महिलाओं को पानी बचाने और व्यर्थ जल नहीं बहाने को लेकर जागरूक कर रहे हैं। ताराचंद शर्मा, रामसिंह, संजय शर्मा व श्रवण कुमार ने बताया कि जल मित्र यह भी पहल करे कि आरओ में वेस्ट जाने वाले पानी से कपड़े धोने, वाहन धोने के साथ ही गार्डन में उपयोग में लिया जा सकता है।

ये रहे मौजूद | भास्कर कार्यालय में हुए कार्यक्रम में जल मित्र महेश कुमार, डॉ. सम्पति मिश्रा, सुरेश कुमार अग्रवाल, गिरीश शर्मा, अमित शर्मा, संजय बड़जात्या, सुनीता शर्मा, जूली छाबड़ा, राजेश पहाड़िया, सीमा अग्रवाल, जानकी प्रसाद इंदोरिया, मनोहरलाल टेलर, लक्की राजवानी, मनोज कुमार, जाकिर हुसैन, विनोद नायक, विमला महरिया, सीताराम सोनी, सन्नो मोदी, राधेश्याम पारीक, रेणू दीवान, शिल्पा चौकड़िका, प्रियंक जैन, नंदनी त्यागी, ज्योति शर्मा, सीमा शर्मा, कविता शर्मा, पवन कुमार, माधो सिंह, मुकेश कुमार सोनी, रवि प्रसाद शर्मा, प्रदीप शुक्ला, आकाश पारीक, तारा चंद शर्मा, रविंद्र गहलोत उपस्थित थे।

भास्कर कार्यालय में मौजूद जल मित्र।

लाइन लीकेज की शिकायत करता जल मित्र।

सप्लाई की लीकेज लाइन से व्यर्थ बहता है पानी

नीमकाथाना/टोडा | दरीबा से टोडा आ रही पेयजल सप्लाई की लाईन में कई जगह लीकेज है। भास्कर जल मित्र हरसहाय कुमावत ने राजस्व लोक अदालत शिविर में अधिकारियों को शिकायत दी। जल मित्र ने बताया कि देवनारायण मंदिर के समीप लाईन में एक जॉइंट है, जहां अधिक पानी का रिसाव हो रहा है। जलदाय विभाग के अधिकारियों ने जल्द ही लीकेज दुरुस्त करवाने का भरोसा दिलाया। यह पेयजल लाइन मुख्य टंकी से जुड़ी हुई है।

खबरें और भी हैं...