दैनिक भास्कर सीकर मेगा ट्रेड फेयर का शुभारंभ शनिवार को एसके स्कूल खेल मैदान में शहर विधायक रतनलाल जलधारी व वाणिज्य कर विभाग सीकर के उपायुक्त विक्रमसिंह बारहठ ने किया। विधायक रतनलाल जलधारी ने कहा कि दैनिक भास्कर सीकर मेगा ट्रेड फेयर से शहरवासियों को एक ही छत के नीचे सभी उत्पाद आसानी से मिल जाते हैं। आमजन को विभिन्न राज्यों के अच्छी वैरायटी के उत्कृष्ट उत्पाद कम कीमत पर उपलब्ध होते हैं। बच्चों के लिए घूमने के साथ ही उनकी पसंद की वस्तुएं, खेल सामग्री, खिलौने, झूले और खाने-पीने की स्टॉल्स लगी है। इससे वे ग्रीष्मकालीन अवकाश को एंजॉय कर सकेंगे।
मेगा ट्रेड फेयर में विभिन्न राज्यों की 150 से अधिक स्टॉल्स लगाई गई हैं। फेयर में एक ही छत के नीचे गर्मी के कपड़े, टीशर्ट, खादी के कपड़े, क्रॉकरी, फर्नीचर, पानीपत का हैंडलूम, पर्दे, दरियां, बेड शीट्स, फैंसी सामान, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, सौंदर्य उत्पाद, ज्ञान-विज्ञान, मुंबई की आर्टिफिशियल ज्वैलरी, हैंडीक्राफ्ट्स, एक्यूप्रेशर की मशीनें व अन्य उत्पाद मिल रहे हैं। खाने-पीने की स्टॉल्स व करीब 10 प्रकार के झूले भी लगाए गए हैं। फेयर के उद्घाटन पर जिला कांग्रेस कमेटी के आईटी सेल के संयोजक गोविंद पटेल, वैश्य समाज के सुरेश अग्रवाल, दादिया सरपंच व मंडल अध्यक्ष विद्याधर मातवा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष नदीम गौरी, पार्षद चांद खां मुगल, सनातन शर्मा, संदीप शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
उद्घाटन विधाक रतनलाल जलधारी व वाणिज्य कर विभाग के उपायुक्त विक्रमसिंह ने किया
सीकर. भास्कर मेगा ट्रेड फेयर का उद्घाटन करते अतिथि।