एसके गर्ल्स कॉलेज में कंप्यूटर प्रायोगिक परीक्षा 25 से
सीकर | श्री कल्याण राजकीय कन्या महाविद्यालय सीकर में शेखावाटी विश्वविद्यालय के बीएससी पार्ट प्रथम के प्रारंभिक कंप्यूटर विषय की प्रायोगिक परीक्षाएं 25 व 26 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह आठ बजे से शुरू होगी।
प्रतियोगिता आज से
रैवासा | ग्राम त्रिलोकपुरा में शहीद जतनसिंह लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को सुबह नौ बजे से होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम को 1100 रुपए इंटर फीस जमा करानी होगी।