पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • घायल सेनेट्री इंस्पेक्टर को ट्रोमा सेंटर लेकर पहुंचे स्वास्थ्य अफसर, इलाज नहीं मिला, जयपुर रैफर, रास्ते में दम तोड़ा

घायल सेनेट्री इंस्पेक्टर को ट्रोमा सेंटर लेकर पहुंचे स्वास्थ्य अफसर, इलाज नहीं मिला, जयपुर रैफर, रास्ते में दम तोड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसके अस्पताल के ट्रोमा सेंटर की अव्यवस्थाओं से खुद स्वास्थ्य अफसर बेबस नजर आए। क्योंकि वे घायल स्टाफ की जान बचाना चाह रहे थे, लेकिन सेंटर की खामियां ऐसी कि उन्हें हार माननी पड़ी। इलाज नहीं मिलने के कारण स्टाफ को भी खोना पड़ा। दरअसल शुक्रवार शाम को सीएमएचओ ऑफिस के सेनेट्री इंस्पेक्टर अशोक माथुर बेटी को आरयूएचएस विश्वविद्यालय द्वारा अायोजित डॉक्टर की परीक्षा दिलाकर जयपुर से सीकर लौट रहे थे। गाड़ी में उनके साथ प|ी और बेटा भी था। पलसाना के पास कार का एक्सीडेंट हो गया। माथुर घायल हो गए। प|ी, बेटी और बेटा काे कोई चोंटे नहीं आई। माथ्ुर को एसके अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लेकर पहुंचे। जानकारी पाकर सीएमएचओ ऑफिस का स्टाफ भी ट्रोमा सेंटर आ गया। एडिशनल सीएमएचओ, डीपीएमओ सहित कई अधिकारी आ गए। स्वास्थ्य अफसर साेनोग्राफी जांच के लिए चक्कर लगाते रहे। एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। माथुर के ऑपरेशन की व्यवस्थाओं में जुट गए। क्योंकि ब्लीडिंग रोकने के लिए तुरंत ऑपरेशन की जरूरत थी, लेकिन ट्रोमा सेंटर के डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। माथुर को जयपुर रैफर कर दिया। रास्ते में सेनेट्री इंस्पेक्टर की मौत हो गई। शनिवार सुबह माथुर का शव सीकर लाया गया। दोपहर बाद दाह संस्कार किया गया।

अशोक माथुर

खबरें और भी हैं...