राजस्थान तैराकी संघ की ओर से जिला तैराकी संघ के तत्वावधान में शाहपुरा-भीलवाड़ा के तरणताल पर शनिवार से आयोजित राजस्थान सबजूनियर तैराकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन शाम के इवेंट में चार रिकाॅर्ड बने। आयोजन सचिव गौतमसिंह ने बताया कि 100 मीटर बैक स्ट्रोक गर्ल्स ग्रुप 3 में सीकर की कुसुम कुमावत ने प्रथम स्थान पर रह कर रिकाॅर्ड बनाया। पूर्व में इस इवेंट में रिकाॅर्ड जयपुर की तेजस्विनी के नाम 2017 का था। कुमावत ने 1.22.34 मिनट का समय लेकर नया रिकाॅर्ड बनाया। वहीं 100 मीटर फ्री- स्टाइल गर्ल्स ग्रुप 3 में कुसुम कुमावत ने 1.12.41 मिनट का समय लेकर नया रिकाॅर्ड कायम किया। दोनों ही रिकाॅर्ड अब कुसुम के नाम पर है। 100 मीटर फ्री स्टाइल गर्ल्स ग्रुप 4 में जयपुर की हरिका सिंह ने 1.20.47 मिनट का समय लेकर प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ नया रिकाॅर्ड बनाया। सीकर की अकिंता चौधरी तीसरे स्थान पर रही।
प्रिंस एकेडमी कोच सोनिका का इंडिया टी-20 क्रिकेट टीम में चयन
प्रिंस एकेडमी कैंपस में संचालित प्रिंस क्रिकेट एकेडमी की कोच सोनिका शर्मा का इंडियन टी-20 महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। हरियाणा-पंचकुला में 21 से 24 मई 2018 तक होने वाली शहीद भगतसिंह इंटरनेशनल टी-20 चैंपियनशिप में सोनिका भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से खेलेगी। सोनिका इससे पूर्व राजस्थान महिला टी-20 क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी है।
जिलास्तरीय सीनियर एथलेटिक्स ट्रायल प्रतियोगिता में 300 प्रतिभागियों ने लिया भाग, 22 से ज्यादा रहे प्रथम
एथलेटिक्स ट्रायल की लंबी कूद में भाग लेती प्रतिभागी।
भीलवाड़ा के शाहपुरा में हुई सबजूनियर तैराकी प्रतियोगिता में सीकर का बढ़ाया मान
सीकर | जिलास्तरीय सीनियर एथलेटिक्स ट्रायल जिला खेल स्टेडियम में हुए। इसमें जिले के 300 से ज्यादा महिला-पुरुष प्रतिभागियों ने भाग लिया। 22 से ज्यादा प्रतिभागी प्रथम रहे। एथलेटिक्स प्रशिक्षक डॉ. रामनिवास ख्यालिया ने सुबह छह से 11 बजे तक प्रतिभागियों का ट्रायल लिया। इस मौके पर महेंद्र सेवता, दिनेश धायल, अनिल बिजारणिया, पंकज, अजयपाल फौजी, रणजीत सिंह और आरसी बुंदोला उपस्थित रहे। ख्यालिया ने बताया कि जिन खिलाड़ियों का प्रथम स्थान आया है, उनका चयन अभी नहीं हुआ है। चयन के लिए कमेटी द्वारा निर्णय के बाद उदयपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा।
विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम रहने वाले प्रतिभागी : जानकारी के अनुसार, 100 मीटर दौड़ में परमवीर सिंह महिला वर्ग में प्रकाश खर्रा, 200 मी. मनीष महिला वर्ग में पूजा कुमारी, 400 मी. में अभिषेक डोटासरा महिला में नीलम, 800 मी. में राजकुमार फैनिन महिला, 1500 मी. पुरुष रविंद्र कल्याण, पांच किमी में जोगेंद्र जिलेना महिला प्रियंका स्वामी, 10 किमी में मुकेश मावलिया, महिला संगीता बिजारणिया, 20 किमी पैदल चाल में रोहित कुमार, भाला फेंक में सुभाष गुर्जर, तश्तरी फेंक में कृष्ण कुमार, महिला पूनम फैनिन, गोला फेंक में राजेंद्र पिलानिया, महिला पूनम फैनिन, लंबी कूद कृष्ण सैनी, महिला पूजा कंवर त्रिकूद में पूजा कंवर प्रथम रही।
जैसलमेर में चल रही यूथ बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भी उपविजेता रही सीकर टीम
जैसलमेर में चल रही 35वीं राज्यस्तरीय यूथ बास्केटबाॅल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार शाम को बालक वर्ग में सीकर और जैसलमेर के बीच खेला गया। जैसलमेर टीम और सीकर थर्ड क्वाटर तक दोनों टीमों के अंक बराबर रहे, लेकिन अंतिम क्वाटर में जैसलमेर ने बढ़त बनाते हुए सीकर को 89-69 से मात दे दी। इस मुकाबले में सीकर टीम उपविजेता रही। टीम के कोच महेंद्र कुमार ने बताया कि जैसलमेर टीम को जीत दिलाने के पीछे हाल ही में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर लौटे खिलाड़ी राजवीर रहे। राजवीर ने अंतिम क्वाटर के 10 मिनट में 10 से ज्यादा गोल करते हुए टीम को जीत दिलाई।
राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के सबजूनियर चतुर्थ ग्रुप ने जीते सिल्वर और कांस्य पदक

राज्यस्तरीय तैराकी सबजूनियर प्रतियोगिता में जिले के दो खिलाड़ियों ने सिल्वर पदक और पांच खिलाड़ियों ने छह कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता शाहपुरा भीलवाड़ा में चल रही है। रविवार को अंतिम मुकाबला खेला जाएगा। शनिवार को चतुर्थ ग्रुप की प्रतियोगिता में जिले के लक्की सामोता और राहुल सामोता ने रिले में सिल्वर पदक और कमलेश सामोता, राहुल सामोता, लक्की सामोता और मयंक ढाका और अभिषेक सामाेता ने फ्री-स्टाइल रिले में कांस्य पदक जीता। वहीं लक्की सामोता ने 50 मीटर बैक स्ट्रोक में कांस्य पदक जीता।