दैनिक भास्कर व सिविल लाइंस स्थित विद्या भारती पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित किए जा रहे समर कैंप मस्ती की पाठशाला में शनिवार को उत्साह नजर आया। कैंप की प्रत्येक एक्टिविटी में शहर के लोग उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं।
खास बात ये है कि कैंप में हर आयु वर्ग के लोगों के लिए 20 से ज्यादा एक्टिविटीज का आयोजन किया गया। मुख्यतया: स्पोकन इंग्लिश, पर्सनलिटी डवलपमेंट, बेसिक कम्प्यूटर नॉलेज, पेंटिंग, पेपर क्विलिंग, साफ्ट टॉयज मेकिंग, सिलाई, हेयर एंड मेहंदी डेकोरेशन, ब्यूटी-केयर, मिड ब्रेन एक्टिवेशन, म्यूजिक, गीत, फॉक एंड कल्चरल डांस, हिप-हॉप डांस, बॉलीवुड स्टाइल डांस, एंकरिंग, फोटो एडिटिंग, स्केटिंग, क्रिकेट, माइक्रोवेव कुकिंग आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। समर कैंप की सहसहयोगी संस्था श्रीराम पापड़ प्राइवेट लिमिटेड बीकानेर को बनाया गया है।