पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • जांच रिपोर्ट को बताया फर्जी, किशोरी के साथ गए मेडिकल संचालक की पिटाई

जांच रिपोर्ट को बताया फर्जी, किशोरी के साथ गए मेडिकल संचालक की पिटाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवीपुरा कोठी स्थित न्यूरो स्पाइन हॉस्पिटल में शनिवार शाम को मरीज के साथ आए युवक की पिटाई कर दी। घटना के बाद हॉस्पिटल के सामने लोगों की भीड़ जमा हो गई। डॉक्टर और हॉस्पिटल स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। पीड़ित युवक ने पुलिस को मारपीट की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रतनगढ़ की गुंजन को सिर दर्द और बुखार के चलते परिजन न्यूरो स्पाइन हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे। परिजनों के साथ मेडिकल स्टोर संचालक मनीष भूकर भी था। हॉस्पिटल के डॉ. सीताराम रणवां ने गुंजन का चैकअप कर एमआरआई जांच लिख दी। परिजन निजी सेंटर से गुंजन की एमआरआई जांच कराकर लाए। जांच रिपोर्ट लेकर वापस डॉ. रणवा के पास पहुंचे। डॉ. रणवा ने जांच रिपोर्ट को फर्जी बता दिया। इसके बाद मनीष ने डॉ. रणवां को स्पेशलिस्ट डॉक्टर से जांच कराने का हवाला दिया। मनीष के जुबान लड़ाने से डॉ. सीताराम रणवां तैश में आ गए। दोनों के बीच नोंक-झोंक हो गई। चैंबर में हॉस्पिटल का स्टाफ भी पहुंच गया। आरोप है कि डॉ. रणवा और स्टाफ ने मनीष की पिटाई कर दी। डॉ. सीताराम द्वारा मनीष से की पिटाई की जानकारी पाकर मौके पर केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजीव नेहरा सहित दर्जनों मेडिकल स्टोर संचालक पहुंच गए। डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग करने लगे। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित ने पुलिस को मारपीट किए जाने की शिकायत दी।

दवा स्टोर संचालक जबरदस्ती केबिन में घुसने का प्रयास कर रहा था। गार्ड को बुलाकर उसे बाहर करना चाहा तो वह मारपीट पर उतर आया। इसके बाद साथियों को बुलाकर हॉस्पिटल के गेट बंद करवा दिए। इससे मरीजों को परेशानी हुई। वह हॉस्पिटल स्टाफ पर मारपीट का झूठा आरोप लगा रहा है। -डॉ. सीताराम रणवां, न्यूरो स्पाइन हॉस्पिटल

खबरें और भी हैं...