पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • ‘भास्कर’ के खुलासे के बाद एसके अस्पताल ने बर्न वार्ड में किया अस्थाई पार्टीशन, दो दिन में स्थाई करेंगे

‘भास्कर’ के खुलासे के बाद एसके अस्पताल ने बर्न वार्ड में किया अस्थाई पार्टीशन, दो दिन में स्थाई करेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसके अस्पताल के पुरुष बर्न वार्ड में ही महिला मरीजों को रखने के मामले में दैनिक भास्कर के खुलासे के बाद शनिवार को अस्पताल प्रशासन ने वार्ड में पर्दा लगाकर पार्टीशन कर दिया। सलाहकार समिति सदस्य डॉ. महेश सचदेवा ने बताया कि पीएमओ के निर्देश पर तत्काल व्यवस्था के रूप में अस्थाई व्यवस्था की गई है।

दो दिन में यहां स्थाई व्यवस्था की जाएगी। वहीं, महिला बर्न मरीजों को महिला मेडिकल वार्ड व महिला सर्जिकल वार्ड में रखने पर विचार किया जा रहा है। एमटीसी के बच्चों को जनाना अस्पताल में शिफ्ट करने पर चर्चा होगी। भास्कर ने जली हुई महिला की ड्रेसिंग पुरुषों के सामने किए जाने की शर्मनाक तस्वीर के साथ बर्न वार्ड में भर्ती मरीजों की आवाज उठाई थी। हालांकि अस्पताल पीएमओ ने कमेटी की सिफारिशों को नजर अंदाज करके पुरुष बर्न वार्ड में ही महिला मरीज को शिफ्ट कर दिया।

सीकर। बर्न वार्ड का पार्टीशन किया।

कमेटी ने पार्टीशन करने की सिफारिश की थी, लेकिन पीएमओ ने नहीं मानी

मेडिकल कॉलेज के लिए नए हॉस्पिटल भवन तैयार करने को मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के स्पेशल सेक्रेटरी आनंदकुमार ने अस्पताल का दौरा किया। अफसरों ने मीटिंग में मुख्य भवन के पीछे बनी एमसीएच विंग, जीएनएम और एएनएम ट्रेनिंग सेंटर को तोड़कर नया हॉस्पिटल बनाना तय किया। अफसरों ने पीएमओ को एमसीएच विंग में संचालित एमटीसी, कैंसर यूनिट और दवा स्टोर को दूसरी जगह शिफ्ट करने के निर्देश दिए। पांच मई को पीएमओ डॉ. एसके शर्मा ने इसके लिए कमेटी बनाई। कमेटी में डॉ. हरिसिंह, डॉ. देवेंद्र दाधीच और डॉ. महेश सचदेवा को शामिल किया। तीन जनों की कमेटी ने बर्न वार्ड में मेल और फीमेल के लिए अलग-अलग पार्टीशन-पर्दे लगाने के बाद एमटीसी वार्ड शिफ्ट करने की सिफारिश की, लेकिन पीएमओ ने वार्ड शिफ्ट करने में इतनी जल्दबाजी दिखाई कि कमेटी की सिफारिश को ही नजर अंदाज कर दिया।

भास्कर में 19 मई को प्रकाशित खबर

खबरें और भी हैं...