पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • मेगा दिव्यांग सहायता व उपकरण वितरण शिविर कल से

मेगा दिव्यांग सहायता व उपकरण वितरण शिविर कल से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेगा दिव्यांग सहायता व उपकरण वितरण शिविर कल से

सीकर | सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग द्वारा 21 से 23 मई तक दिव्यांगों के लिए मेगा सहायता व उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। तीन दिन तक चलने वाले शिविर में दिव्यांगों को उपकरणों के साथ योजनाओं के माध्यम से राहत दी जाएगी। उद्‌घाटन 21 मई को सुबह 11 बजे नवलगढ़ रोड के रेलवे सामुदायिक भवन में होगा। समारोह में प्रभारी मंत्री राजकुमार रिणवां, सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग मंत्री अरुण चतुर्वेदी, प्रदेश के निशक्तजन आयुक्त धन्नाराम पुरोहित, सांसद सुमेधानंद सरस्वती, विधायक रतन जलधारी, कलेक्टर नरेश कुमार ठकराल, जिला प्रमुख अपर्णा रोलन बतौर अतिथि शामिल होंगे। विभाग के सहायक निदेशक ओमप्रकाश राहड़ ने बताया कि शिविर में महावीर विकलांग सेवा समिति जयपुर द्वारा दिव्यांगों को विभिन्न प्रकार के उपकरण वितरित किए जाएंगे। शिविर में स्कूटी, कैलीपर, बैसाखी, ब्लाइंड स्टिक, ट्राईसाइकिल, श्रवण यंत्र, जयपुर फुट दिए जाएंगे। चिकित्सा जांच के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों, विभिन्न योजनाओं में ऋण आवेदन कर सकेंगे।

खबरें और भी हैं...