पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • जनाना अस्पताल में 10 का सिक्का नहीं लिया मंत्री बाजिया को शिकायत, नोटिस चस्पा किया

जनाना अस्पताल में 10 का सिक्का नहीं लिया मंत्री बाजिया को शिकायत, नोटिस चस्पा किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनाना अस्पताल में साढ़े तीन माह की बच्ची अंबिका व आशुतोष को डॉक्टर को दिखाने आए परिजनों को स्लिप काटने वाले कर्मचारी बनवारलाल ने 10 रुपए का सिक्का लेने से मना कर दिया और मरीज के परिजन को धमकी भी दी कि चाहे जिससे जाकर बोल दो, पर्ची नहीं कटेगी। परिजन ने चिकित्सा राज्यमंत्री बंशीधर बाजिया और एसके अस्पताल के पीएमओ डॉ. एसके शर्मा को पर्ची नहीं काटने व दुर्व्यवहार करने वाले कर्मचारी बनवारी लाल की शिकायत की। मंत्री बाजिया ने प्रभारी डॉ. बीएल को तुरंत फोन कर मरीज की पर्ची कटवाने और आगे से हर मरीज से एक, दो, पांच और 10 रुपए का सिक्का लेने के निर्देश दिए। बाद में अस्पताल ने सिक्के लेने का नोटिस चस्पा किया।

राज्यमंत्री के निर्देश के बाद लगाया गया नोटिस।

खबरें और भी हैं...